शपथ ग्रहण से पहले पंजाब के मनोनीत सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुद्वारे में की अरदास

By निधि अविनाश | Sep 20, 2021

पंजाब के मनोनीत सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले परिवारजनों के साथ गुरुद्वारा श्री कटलगढ़ साहिब, चमकौर साहिब गुरुद्वारे में अरदास की। बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सुबह 11 चंडीगढ़ में होगा।राज्य में 2022 में होने वाले  कांग्रेस विधायक परिवारजनों के साथ गुरुद्वारा श्री कटलगढ़ साहिब, चमकौर साहिब पहुंचे। चन्नी का रास्ते में लोगों ने स्वागत किया। चन्नी को सर्वसम्मति से पंजाब के कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया था और कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के लिए तैयार हैं। रूपनगर के चमकौर साहिब से तीन बार विधायक रहे चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे। 

प्रमुख खबरें

तिब्बत में भीषण बाढ़ से 16 की मौत और 546 लापता, पीड़ितों की याद में चीन ने रखी शोक सभा

चंदा चोरी विवाद और लेटर वॉर के बीच Ram Mandir की मीटिंग, Nripendra Misra और चंपत राय के बीच बढ़ती दूरियों पर टिकी हैं सबकी नजरें

Varanasi Ganga Flood: खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर, NDRF अलर्ट पर, 84 घाट डूबे

Home Decor Tips: कम बजट में घर को दें Stylish Look, अपनाएं ये आसान Interior Hacks