Punjab के मुख्यमंत्री ने केंद्र को पत्र लिखा, अतिरिक्त 1,000 मेगावॉट बिजली मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2023

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आगामी धान के मौसम के लिए अतिरिक्त 1,000 मेगावॉट (एमडब्ल्यू) बिजली की मांग की है। केंद्रीय बिजली मंत्री आर.के. सिंह को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता 6,500 मेगावॉट है, जबकि गर्मी के मौसम में उच्चतम मांग 15,500 मेगावॉट तक पहुंचने की संभावना है। धान और गर्मी के आगामी मौसम में बिजली की भारी मांग को पूरा करने के लिए मान ने केंद्र से 15 जून से 10 अक्टूबर तक अतिरिक्त 1,000 मेगावॉट बिजली का सहयोग देने का आग्रह किया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल