पंजाब के डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी रखने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

चंडीगढ़| पंजाब के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इकबाल सिंह सहोता ने शनिवार को सभी सीमावर्ती जिला पुलिस प्रमुखों से सीमाई इलाकों में कड़ी निगरानी रखने और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने को कहा।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख के पद से अपना इस्तीफा वापस लिया

सहोता ने सीमा अधिकारियों से सीमा पार से हथियारों, गोला-बारूद, विस्फोटक और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ड्रोन पर भी कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुखों को सभी थानों और धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री