पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को जहरीले सांप ने काटा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का करने गये थे दौरा

By रेनू तिवारी | Aug 19, 2023

चंडीगढ़। पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस को बाढ़ प्रभावित इलाके में बचाव अभियान के दौरान सांप ने काट लिया। हरजोत बैंस ने कहा कि उन्हें 15 अगस्त की रात को सांप ने काट लिया था और अब उनकी हालत बेहतर है। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को कहा कि रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब में बाढ़ प्रभावित इलाके में बचाव अभियान के दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने काट लिया। बैंस ने कहा कि 15 अगस्त की रात उन्हें सांप ने काट लिया था और अब उनकी हालत बेहतर है। भारी बारिश के कारण पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद पंजाब के रूपनगर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और फिरोजपुर जिलों के कई इलाकों में बाढ़ आ गई।

 पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को जहरीले सांप ने काटा

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को कहा कि रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब में बाढ़ प्रभावित इलाके में बचाव अभियान के दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने डस लिया। बैंस ने कहा कि उन्हें 15 अगस्त की रात को सांप ने डस लिया था और अब उनकी हालत बेहतर है। भारी बारिश के कारण पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद पंजाब के रूपनगर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और फिरोजपुर जिलों के कई इलाकों में बाढ़ आ गई।

इसे भी पढ़ें: Gujarat: माता-पिता समेत चार परिजनों की आत्महत्या के कुछ महीनों बाद भाई-बहन ने जान दी

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का करने गये था दौरा 

दोनों बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद, ब्यास और सतलुज नदियों में जल स्तर बढ़ गया था, जिससे नदी तट के पास के निचले इलाके जलमग्न हो गए थे। रूपनगर में, आनंदपुर साहिब और नंगल में हरसा बेला, भलान, भनाम और बेला सहित कई गांव जलमग्न हो गए। बैंस अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब में बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे।

हरजोत सिंह बैंस ने खुद दी दी सोशल मीडिया पर जानकारी

 बैंस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान की कृपा से, मेरे निर्वाचन क्षेत्र, श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ की स्थिति अब बेहतर है।’’ बैंस ने कहा, ‘‘बचाव अभियान के दौरान, 15 अगस्त की मध्यरात्रि को मुझे एक जहरीले सांप ने डस लिया, लेकिन इससे अपने लोगों की मदद करने के मेरे दृढ़ संकल्प में कोई कमी नहीं आई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भगवान की कृपा और लोगों के प्यार और आशीर्वाद से, मैं अब ठीक हूं। जहर का असर कम हो रहा है और मेरा रक्त परीक्षण भी सामान्य आया है।

प्रमुख खबरें

भारत में Cruise Tourism की अपार संभावनाएं, 20 करोड़ लोग यात्रा खर्च उठाने में सक्षम

Diwali पर फेवरेट ड्रेस पहनने के लिए Diet में करें ये बदलाव, कम होगा Belly Fat

Yogi Adityanath का तंज: Chauri Chaura के 172 क्रांतिकारियों की पैरवी के लिए आगे नहीं आए थे Nehru

2027 चुनाव से पहले Punjab में AAP को झटका, एक साथ दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी