पंजाब चुनाव: बिक्रम मजीठिया केवल अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मंगलवार को कहा कि वह मजीठा विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे और केवल अमृतसर पूर्व से लड़ेंगे। अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू भी चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी पत्नी गनीव कौर उनके स्थान पर मजीठा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। कौर ने सोमवार को मजीठा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। 

इसे भी पढ़ें: अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष लालपुरा का इस्तीफा, पंजाब से भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

कुछ दिन पहले शिअद प्रमुख ने सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्व से मजीठिया को मैदान में उतारा था। अमृतसर में मीडिया को संबोधित करते हुए मजीठिया ने कहा कि शिअद द्वारा उन्हें अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने उनसे पूछा कि अगर वह दोनों सीटों से जीते तो वह किस सीट का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सवाल ने उन्हें केवल एक सीट से चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने मजीठा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। मजीठिया ने कहा, ‘‘मजीठा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की अनुमति और आशीर्वाद लेने के बाद, मैं घोषणा करता हूं कि मेरी पत्नी गनीव कौर मजीठा सीट से चुनाव लड़ेंगी। मैं अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव लड़ूंगा।’’ 

प्रमुख खबरें

Success के बावजूद गिर रहा था CJP Leaders का हौसला, Sonam Wangchuk ने खोली आंदोलन की पोल

सुभाष चंद्रा की समाधान योजना पर NCLT के फैसले को बैंकों ने NCLAT में दी चुनौती

AIIMS Rishikesh Director Meenu Singh on COVID-19 Rise: उत्तराखंड में बढ़ते मामलों पर बोलीं- घबराने की जरूरत नहीं, हम तैयार हैं

SCO Summit में PM Modi की Putin को बड़ी नसीहत, Never Ending War छोड़ End of War की ओर बढ़ना होगा