Punjab के Ferozepur में AAP नेता गुरप्रीत की हत्या, चार हमलावरों ने की फायरिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 30, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की यहां चार हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह हत्या चुनाव से जुड़े एक विवाद के कारण हुई। शनिवार शाम को ममदोट के मुख्य बाज़ार में कार से आए चार हमलावरों ने अपनी गाड़ी से उतरकर मोटरसाइकिल पर सवार 45 वर्षीय सिंह और हरप्रीत उर्फ हैप्पी (22) पर गोलीबारी की।

घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ‘आप’ नेता गुरप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हरप्रीत को बेहतर इलाज के लिए लुधियाना के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

एसएसपी ने कहा कि हत्या हाल ही में हुए नगर पालिका परिषद चुनाव से जुड़ी व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा है। सिंह के पिता बलकार सिंह कांग्रेस के पूर्व नेता थे, जबकि उनकी भाभी भी हाल ही में नगर पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई थीं।

प्रमुख खबरें

Salman Khan और Shiva Rajkumar की फिल्मों में Monster Title का क्लैश? साउथ सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

New York में Mohan Bhagwat ने धर्म और मानवता पर दिया संदेश, बोले- धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन इंसानियत एक है

US की सख्त Immigration नीति के कारण अफगान और ईरानी प्रवासियों को मध्य अफ्रीकी गणराज्य भेजा गया

Donald Trump के लेक अमेरिका वाले आदेश पर कनाडा का पलटवार, Lake Ontario के तट पर लगाया नया बोर्ड