पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2025

पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ के कारण बरनाला जिले में एक और व्यक्ति की मौत होने की खबर है। इससे राज्य में बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है।

उन्होंने राहत शिविरों में शरण लेने वालों की संख्या 769 की कमी को इस बात का सकारात्मक संकेत बताया कि पुनर्वास के प्रयास सुचारू रूप से आगे बढ़ रहे हैं और परिवार लगातार अपने घरों की ओर लौट रहे हैं।

मुंडियां ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 23,340 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या 2,484 हो गई है, जबकि प्रभावित जनसंख्या अब 3,89,279 रह गई है।

मंत्री ने बताया कि प्रभावित फसल क्षेत्र 1,98,525 हेक्टेयर से बढ़कर 1,99,678 हेक्टेयर हो गया है, जिसका मुख्य कारण फाजिल्का जिले से प्राप्त ताजा रिपोर्ट है, जहां 1,153 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि प्रभावित होने की जानकारी दी गई है।

प्रमुख खबरें

Steel Ministry ने SAIL और NMDC को विदेशों में Mining Assets तलाशने को कहा

Rajya Sabha Election 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को बनाया उम्मीदवार

अपराह्न दो बजे तक देश और दुनिया की बड़ी हलचल

India vs Brazil Match: 0-4 से हार के बाद भी Carlo Ancelotti ने की भारतीय टीम की तारीफ