By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2020
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने बुधवार को कहा कि 30 सितंबर तक राज्य के सभी 167 निगम शहरों में अब सिर्फ रविवार को लॉकडाउन रहेगा। शनिवार को कोई लॉकडाउन नहीं होगा। सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के बाद लॉकडाउन की कुछ पाबंदियों में ढील देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे सप्ताह राज्य में निगम क्षेत्रों में रात साढ़े नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक सभी गैर जरूरी गतिविधियों के लिए लोगों की आवाजाही निषिद्ध रहेगी।