पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री को कोविड-19 से निपटने की तैयारियों से अवगत कराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2020

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्य सचिव करण अवतार सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग का तंत्र कोरोना वायरस प्रकोप से उपजे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में सिंह और पंजाब पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के चलते इसमें हिस्सा नहीं ले सके। बयान के मुताबिक, मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि प्रशासन और पुलिस की मदद से कर्फ्यू को सख्ती से लागू किया गया है।

सिंह ने प्रधानमंत्री को सूचित किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री निजी तौर पर हालात की निगरानी कर रहे थे और सभी उपायुक्तों को दैनिक जरूरतों का सामान और सेवाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बयान में कहा गया कि मुख्य सचिव ने मोदी को यह भी अवगत कराया कि मंत्रियों का एक समूह रोजाना हालात का जायजा ले रहा है और कोविड-19 से संबंधित सभी मुद्दों के समाधान एवं तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक राज्य निगरानी कक्ष स्थापित किया गया है। प्रधानमंत्री को यह भी बताया गया कि कोविड-19 के मरीजों के लिए फरीदकोट, अमृतसर और पटियाला के सरकारी अस्पतालों में 1380 बिस्तर जबकि 101 वेंटिलेटर निधार्रित किए गए हैं। साथ ही कोरोना वायरस की जांच के लिए 50 निजी प्रयोगशालाओं को अनुमति देने की जानकारी भी साझा की गई।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा