सिद्धू मूसेवाला की हत्या और HC की फटकार के बाद पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 424 वीआईपी की सुरक्षा फिर से होगी बहाल

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2022

पंजाब सरकार ने 7 जून से 424 वीआईपी की सुरक्षा बहाल करने का फैसला किया है। ये गायक सिद्धू मूस वाला की हत्या के पांच दिन बाद आया है, जिसकी सुरक्षा एक दिन पहले राज्य सरकार ने वापस ले ली थी। बुधवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सुरक्षा वापसी सूची लीक होने पर राज्य सरकार को जमकर फटकार लगाई थी। जब सरकार ने कहा कि उनकी तरफ से केवल सीमित समय के लिए ही वीआईपी की सुरक्षा में कटौती की गई है, तो अदालत ने कहा कि अगर किसी की सुरक्षा हटानी है, तो परिस्थितियों की ठीक से समीक्षा करने के बाद ही निर्णय लिया जाना चाहिए और सभी पहलुओं पर मंथन करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: मूसेवाला हत्या: उच्च न्यायालय ने लॉरेंस बिश्नोई की याचिका खारिज की

उस समय सरकार का तर्क था कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की जरूरत है और इसलिए समीक्षा बैठक के बाद 424 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली गई। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को अपने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की, क्योंकि राज्य सरकार को विपक्षी हमले का सामना करना पड़ा। बैठक के एजेंडे का खुलासा नहीं किया गया है। आम आदमी पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि यह एक "सामान्य" बैठक थी।

प्रमुख खबरें

Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा

Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा