पंजाब अपने किसानों को एमएसपी से कम कीमत पर मूंग बेचने के लिए मुआवजा देगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2022

चंडीगढ़| पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मूंग की खेती करने वाले किसानों को राहत देते हुए शनिवार को घोषणा की कि उनकी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर मूंग बेचने वाले किसानों को मुआवजा के बतौर 1,000 रुपये प्रति क्विंटल तक का भुगतान करेगी। यह घोषणा इन खबरों के बाद हुई कि मूंग (हरा चना) न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,275 रुपये प्रति क्विंटल से कम दर पर बेचा जा रहा है।

मान ने कहा कि अगर किसी किसान ने फसल को 7,000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा तो राज्य सरकार उसे 275 रुपये देगी और फसल 6,500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेची गई, 775 रुपये के अंतर का भुगतान सरकार करेगी। मान ने कहा कि अगर किसी किसान ने फसल को 6,000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा तो उसे 1,000 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा।

मंत्री ने आगे कहा कि वह पहले ही क्षतिग्रस्त मूंग फसल की खरीद के लिए मौजूदा विनिर्देशों में छूट को मंजूरी दे चुके हैं। मान ने बाद में एक बयान में कहा कि वर्ष 2021-22 में मंडियों में कुल 2.98 लाख क्विंटल मूंग की आवक हुई और इस साल इस फसल की आवक चार लाख क्विंटल होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल 1.25 लाख एकड़ जमीन में मूंग बोई गई है। इस बीच, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने आप सरकार से कहा कि वह राज्य की मंडियों में आने वाली पूरी मूंग की फसल को एमएसपी पर खरीद ले और किसानों को 10 जुलाई तक निजी कंपनियों को कम दाम पर बेचने में हुए नुकसान की भरपाई करे। बादल ने मुख्यमंत्री पर एमएसपी पर पूरी मूंग की फसल खरीदने के अपने वादे से मुकरकर किसान समुदाय के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

शिअद प्रमुख ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने मंडियों में आने वाली पूरी फसल का 10 प्रतिशत से भी कम खरीदा है, जबकि मालवा क्षेत्र की मंडियों में मूंग की आवक जारी है।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत