Punjab के राज्यपाल ने पंजाब सतर्कता आयोग (निरसन) विधेयक, 2022 को मंजूरी दी : सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2023

 पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंगलवार को राज्य सतर्कता आयोग को भंग करने संबंधी एक विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पंजाब सतर्कता आयोग (निरसन) विधेयक, 2022 पिछले साल सितंबर में पारित होने के बाद से राज्यपाल के पास लंबित था। राज्य के लोक सेवकों के बीच भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब राज्य सतर्कता आयोग अधिनियम, 2020 के तहत राज्य भ्रष्टाचार-रोधी निकाय की स्थापना की गई थी।

जब पंजाब सतर्कता आयोग (निरसन) विधेयक, 2022 पेश किया गया था, तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि सतर्कता आयोग सरकारी खजाने पर बोझ बनने के अलावा कोई सार्थक उद्देश्य पूरा नहीं कर रहा है क्योंकि समान मुद्दों से निपटने के लिए कई एजेंसियां ​​हैं।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप