आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए कड़े उपायों से नहीं डरती पंजाब सरकार : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार पंजाब में आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए कठोर कदम उठाने से नहीं डरती। उनकी यह टिप्पणी पंजाब पुलिस की ओर से अलगाववादी अमृतपाल सिंह एवं उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ अभियान शुरू किये जाने के बाद आई है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘जब हम पंजाब में सत्ता में आए थे, तब लोगों ने कहा कि वे (आप) केवल शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में कार्य कर सकते हैं, कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालना कठिन होगा।

इसे भी पढ़ें: Parliament Diary: संसद में सातवें दिन भी जमकर हुआ हंगामा, गतिरोध दूर करने पर हुई चर्चा

हमें पुरानी सरकारों से विरासत में जो व्यवस्था मिली है, उससे प्रतीत होता है कि अपराधियों को राजनीति संरक्षण प्राप्त था, लेकिन हमारी सरकार ईमानदार है। हम ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई ने यह दिखाया है कि ‘‘आप कट्टर देशभक्त पार्टी है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सत्ता में आने के बाद ही मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आप सरकार ने मादक पदार्थों के तस्करों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले एक साल में, पंजाब की आप सरकार ने साबित कर दिया है कि यदि हमारे इरादे नेक हैं और सरकार ईमानदार है, तो कानून-व्यवस्था भी बेहतर तरीके से नियंत्रित की जा सकती है।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: 'सरकार की आलोचना करना राष्ट्र की आलोचना नहीं', राहुल मांगेंगे माफी? खड़गे बोले- कोई सवाल ही नहीं

उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंजाब के अपने समकक्ष भगवंत मान को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम देशभक्त हैं। हम भारत माता से प्यार करते हैं। भारत माता के खिलाफ कोई भी कुछ करता है तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। शांति और सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। भगवंत मान-नीत आप सरकार ने यह साबित कर दिया है यदि जरूरी हुआ तो वह राष्ट्रहित में कठोर कार्रवाई को तैयार है।’’ पुलिस ने अमृतपाल और उसके संगठन के सदस्यों की धरपकड़ के लिए शनिवार से व्यापक अभियान शुरू किया है। पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मान ने कहा कि उन्हें कई लोगों ने फोन करके सरकार की प्रशंसा की है। मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘लोग मुझे कह रहे हैं कि आपने बहुत बढ़िया कार्य किया है। पंजाब में शांति और सौहार्द कायम होना चाहिए तथा इस मामले में हम आपका समर्थन करेंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Holi 2026: 4 मार्च को मनेगा रंगों का त्योहार, जानें क्यों है यह दिन इतना Special

India-Russia Relations | अमेरिका-इजरायल के हमलों से होर्मूज बंद, भारत और रूस के बीच नई ऑयल डील की सुगबुगाहट! Strait of Hormuz Close

Horoscope 04 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Operation Sindoor के महानायक S-400 की बढ़ेगी भारत में संख्या! भारत Russia से खरीदेगा 5 और स्क्वाड्रन, पाकिस्तान परेशान