पंजाब: पराली जलाने के एक दिन में सर्वाधिक 283 मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2025

पंजाब में बुधवार को पराली जलाने की इस मौसम की सबसे अधिक 283 घटनाएं हुईं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। नवीनतम वृद्धि के साथ 15 सितंबर से अब तक पराली जलाने की कुल मामलों की संख्या 1,216 हो गई है।

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार तरनतारन, अमृतसर, संगरूर और फिरोजपुर जिलों में फसल अवशेष जलाने के अधिकांश मामले सामने आए क्योंकि कई किसान फसल अवशेषों को आग न लगाने की राज्य सरकार की अपील की अवहेलना कर रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, पराली जलाने की सबसे अधिक 296 घटनाएं तरनतारन में हुईं, इसके बाद अमृतसर में 173, संगरूर में 170, फिरोजपुर में 123, पटियाला में 73, बठिंडा में 61 और कपूरथला में 48 घटनाएं हुईं। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए अक्सर पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.