RCB vs PBKS Highlight: आरसीबी को मात देकर पंजाब किंग्स ने किया चिन्नास्वामी का किला फतह, बेंगलुरु की घर पर लगातार तीसरी हार

By Kusum | Apr 19, 2025

शुक्रवार को आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने आरसीबी को 5 विकेट से हराया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। जिसके जवाब में पंजाब ने 11 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 98 रन बनाए। आरसीबी की घर में ये लगातार तीसरी हार है। पंजाब किंग्स इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि आरसीबी की टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है। 

बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (4) और विराट कोहली (1) रन बनाकर आउट हुए। लियमा लिविंगस्टन 6 गेंद में 4 रन ही बना सके। जितेश शर्मा 7 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पंड्या सिर्फ एक रन पर आउट हुए। तो कप्तान रजत पाटीदार ने 18 गेंद में 23 रन की पारी खेली। मनोज एक रन ही बना सके वहीं भुवनेश्वर ने 8 और यश बिना खाता खोले ही आउट हो गए। टिम डेविड ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और तीन छक्के लगाए। टिम ने आखिरी ओवर में लगातार गेंदों पर तीन छक्के लगाए, जिससे बेंगलुरु की टीम 95 तक पहुंच सकी। पंजाब के लिए मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें