पंजाब: फरार आप विधायक पठानमाजरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2025

पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। वह बलात्कार के मामले में दो सितंबर से फरार हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक स्थानीय अदालत पहले ही उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। पठानमाजरा के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोप में एक सितंबर को सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

यह मामला जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में 2021 में शादी कर ली, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था। महिला ने विधायक पर लगातार यौन शोषण करने, धमकियां देने और उसे अश्लील सामग्री भेजने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

SRH का Orange तूफान, Ishan-Klaasen ने Chennai को धोया, Playoffs का टिकट पक्का।

Pakistan पर क्लीन स्वीप का खतरा, Test Series में इतिहास रचने से 3 विकेट दूर Bangladesh

Afghanistan Series: Team India में Shubman Gill युग की शुरुआत, रोहित-विराट की वापसी

UFC स्टार Pooja Tomar का बड़ा बयान- सही सपोर्ट मिले तो MMA में दुनिया पर राज करेगा India