Punjab: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई की हत्या के आरोपी को मारी गोली; बराड़ पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2026

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई की 2020 में हुई हत्या के आरोपियों में से एक की बुधवार को पंजाब के मोहाली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के पास दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुरविंदर की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे (गुरविंदर) गोल्डी बराड़ से धमकियां मिल रही थीं। अदालत की सुनवाई में शामिल होने के बाद जब गुरविंदर अपनी पत्नी के साथ अपनी कार के पास पहुंचा तो वाहन के पास पहले से मौजूद एक हमलावर ने उसपर कई गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई जब गुरविंदर सड़क पर खड़ी अपनी कार के पीछे मौजूद था। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक अपुष्ट पोस्ट में गैंगस्टर गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और विक्की पहलवान ने गुरविंदर की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए गुरलाल सिंह बराड़ की हत्या में उसकी कथित संलिप्तता का हवाला दिया।

विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल सिंह बराड़ की 2020 में चंडीगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रूपनगर रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नानक सिंह ने बताया कि गुरविंदर चार किलोग्राम अफीम बरामदगी के मामले में सुनवाई के लिए आया था और इस मामले में वह जमानत पर है।

सिंह ने कहा कि गुरविंदर का आपराधिक रिकॉर्ड है और गुरलाल बराड़ हत्याकांड में उसका नाम सामने आया है। उन्होंने कहा, इस पहलू की भी जांच की जा रही है। डीआईजी ने पत्रकारों को बताया. हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। हमारे पास सुराग हैं और हमें इस बात की जानकारी है कि यह किसने किया। हम इस पर काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Junior Asia Cup Hockey: फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर भारत रिकॉर्ड छठी बार बना चैंपियन

18वें BRICS Summit की सफलता से आगामी विधानसभा चुनावों में BJP को बढ़त की उम्मीद

Congress असम के तीन जिलों में बाढ़ पीड़ितों के क्षतिग्रस्त मकान बनवाएगी

Formula One: Lando Norris ने Madring में हासिल किया टॉप स्टार्टिंग स्थान, McLaren को मिली बढ़त