Punjab: मान सरकार ने 19 और 20 जून को बुलाया विशेष सत्र, केजरीवाल भी हो सकते हैं शामिल, जानें कारण

By अंकित सिंह | Jun 14, 2023

पंजाब कैबिनेट ने 19 और 20 जून को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाई है। आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही देखने की संभावना है, जो 19 जून से शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि राज्य में ग्रामीण विकास निधि को वापस लेने के लिए सत्तारूढ़ दल भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र को निशाने पर ले सकते है। इसके अलावा आप सरकार दिल्ली में नौकरशाहों की पोस्टिंग और तबादलों पर अध्यादेश को लेकर निंदा प्रस्ताव ला सकती है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में जनता पर बढ़ा बोझ, अब Petrol-Diesel के लिए देनी होगी अधिक राशि, सरकार ने बढ़ाया वैट

पंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखा पत्र

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर उन पर उनके पत्रों का जवाब न देकर संवैधानिक कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। राजभवन द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद प्रेस का बयान आया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट के माध्यम से जवाब देते हुए राज्यपाल पर अपने संबोधन के दौरान ‘मेरी सरकार’ शब्द का उपयोग नहीं करके अपने संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहने का आरोप लगाया था। बयान के मुताबिक, राज्यपाल ने फरवरी में उच्चतम न्यायालय के एक आदेश का भी हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि राज्यपाल को मुख्यमंत्री से सूचना मांगने का अधिकार है।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के फौरन बाद Pakistan Women Team का Sri Lanka दौरा, होगी 6 मैचों की सीरीज़

Car में Steel Rim लगाएं या Alloy Wheels? खरीदने से पहले जान लें ये बड़ा अंतर, बचेंगे हजारों

PoK में बवाल के बीच एक्शन मोड में Indian Army, सेनाध्यक्ष General Upendra Dwivedi पहुँचे Northern Command

National Award विजेता डायरेक्टर Bharathiraja का निधन, CM Vijay ने की राजकीय सम्मान के साथ विदाई की घोषणा