Punjab Police ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को किया गिरफ्तार, ड्रग्स से जुड़ा है मामला

By रितिका कमठान | Sep 28, 2023

पंजाब कांग्रेस के लिए 28 सितंबर की सुबह बड़ी आफत खड़ी हो गई है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाबी पुलिस ने सुबह हिरासत में लिया है। गुरुवार की सुबह चंडीगढ़ स्थित सुखपाल खैरा के घर पंजाब पुलिस पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ली गई। अपनी गिरफ्तारी की जानकारी खुद कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर दी है। यह भी सामने आया है कि पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी सुबह 6:00 बजे के आसपास हुई है जब जलालाबाद पुलिस उनके चंडीगढ़ स्थित घर पहुंची।

सुखपाल खैरा के बेटे महताब खैरा ने जानकारी दी है कि वर्ष 2015 की एनडीपीएस किस जुड़े एक मामले में उनके पिता की गिरफ्तारी हुई है। वर्तमान में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है इसके बाद भी सुखपाल कह रहे की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। महताब खैरा ने आरोप लगाया कि सरकार ने बदला लेने के कारण उनके पिता को परेशान करने के लिए यह कार्रवाई है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि सुखपाल खैरा पंजाब की हर आवाज को उठाने में सबसे मुखर रहे हैं। अब समय है कि पंजाब की जनता उनके लिए अपनी आवाज उठाई और उनका समर्थन करें।

बता दें कि सुबह छह बजे फिरोजपुर पुलिस मेहताब खैरा के घर पहुंची और 6:30 बजे सुखपाल खैरा को गिरफ्तार कर ले गई। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तार के विरोध में अब खैरा कोर्ट का दरवाजा खटखटा आएंगे और न्याय मांगेंगे। इस संबंध में कांग्रेस नेताओं की कोई प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है।

बता दें कि इससे पहले भी सुखपाल खैरा के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय ने भी ड्रग्स से जुड़े इस मामले में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था इसके बाद होने की सरकार भी किया गया था। ड्रग्स मामले की दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेट बनाने वालों की सहयोगी होने के दोषी है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें