पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश से तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया, 63 देशी कट्टा बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2022

खरगोन (मध्य प्रदेश)। पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 63 देशी कट्टे बरामद किये हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पंजाब के विशेष अभियान प्रकोष्ठ के उप निरीक्षक जगदीप सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस के दल ने खरगोन के काजल पुरा रोड से कैलाश सिंह, सोनू सिंह और गोरेलाल को शनिवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 63 देशी कट्टे बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ पंजाब के अमृतसर क्षेत्र में 24 मामले दर्ज हैं और ये लोग यहां से पंजाब और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में अवैध रूप से हथियारों की आपूर्ति किया करते थे।

प्रमुख खबरें

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट

सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को राष्ट्रपति एर्दोआन ने भेंट की रिवॉल्वर, असमंजस में पड़े राष्ट्रप्रमुख

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!