Canada से निर्वासित Lawrence Bishnoi का करीबी Karamveer Singh दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 15, 2026

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी करमवीर सिंह को कनाडा से निर्वासित किए जाने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) द्वारा करमवीर सिंह की गिरफ्तारी को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

डीजीपी ने बताया कि करमवीर सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि उसके व्यापक आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और जहां कहीं भी वांछित अपराधी सक्रिय हैं, उन्हें कानून के शिकंजे में लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Amazon Now की भारत में सालाना अनुमानित बिक्री 1 अरब डॉलर के पार पहुंची

Rahul Gandhi की मोहब्बत की दुकान सिर्फ भ्रष्टाचार का कारोबार, Bansuri Swaraj का Congress पर वार

डूबने वाला है ब्रिटेन का सूरज, होंगे 4 टुकड़े! UK अगर टूटता है तो इसका भारत पर क्या असर होगा?

त्योहारी सीजन से पहले Flipkart ने तैयार किए 2.5 लाख से अधिक Jobs के मौके