पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2022

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कनाडा के गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा और पाकिस्तान के गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंडा द्वारा संयुक्त रूप से संचालित पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पंजाब पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि लखबीर सिंह को हरविंदर सिंह का करीबी माना जाता है, जिसने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के साथ हाथ मिलाया था और दोनों के आईएसआई के साथ घनिष्ठ संबंध हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी बनने की चाह में नीतीश कुमार ने भाजपा को धोखा दिया: अमित शाह

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि अतिरिक्त महानिरीक्षक (काउंटर इंटेलिजेंस), जालंधर, नवजोत सिंह महल के नेतृत्व में पुलिस की कई टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया और गुरुबख्श सिंह के बयान पर उसके गांव से एक एके-56 राइफल के साथ दो मैगजीन, 90 कारतूस और दो गोली जब्त की।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर