कुमार विश्वास के बाद अब अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस, कांग्रेस नेता ने कहा- अब समझ आ रहा AAP को क्यों चाहिए थी पुलिस

By अभिनय आकाश | Apr 20, 2022

कुमार विश्वास के बाद अब दिल्ली में कांग्रेस की नेता अलका लांबा के घर पर भी पंजाब पुलिस पहुंची है। अलका लांबा ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि उनके घर पर पंजाब पुलिस के जवान पहुंचे हैं। इससे पहले भी कुमार विश्वास ने अपने घर पर पंजाब पुलिस के पहुंचने की जानकारी ट्वीट करते हुए दी थी। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: जहांगीरपुरी में दौड़ते बुलडोजरों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

राजनीति छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी से अलग होने के बाद कुमार विश्वास लगातार अरविंद केजरीवाल पर मुखर होते रहे हैं। अपने शब्दों के बाण चलाते रहे। लेकिन उनके घर पर जैसे ही पंजाब पुलिस पहुंचती है तो वो फोटे के साथ ट्वीट करके इस कार्रवाई पर निशाना साधते हैं।  विश्वास ने लिखा कि सुबह सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए थे। विश्वास ने पंजाब सीएम भगवंत को टैग करते हुए लिखा कि तुम जिस दिल्ली में बैठे आदमी को पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो। वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा।देश मेरी चेतावनी याद रखे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार