Punjab SIR: तीन अगस्त की समयसीमा से पहले पूरा हुआ डिजिटलीकरण

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

चंडीगढ़, दो अगस्त पंजाब में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण तीन अगस्त की समयसीमा से पहले पूरा कर लिया गया। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि यह इस महत्वपूर्ण और बड़े कार्य में शामिल चुनावी तंत्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और बूथ स्तर के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप 13 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। बयान के अनुसार, दावे और आपत्तियां 13 अगस्त से 12 सितंबर तक दाखिल की जा सकेंगी जबकि दावों और आपत्तियों का निपटारा 13 अगस्त से आठ अक्टूबर तक किया जाएगा।

पंजाब की अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi Memoir Controversy | सोनिया गांधी के संस्मरण पर सियासी घमासान! Belonging A Journey of Love में अन्ना आंदोलन, RSS और अहमद पटेल की मौत से जुड़ी 3 बड़ी तथ्यात्मक गलतियां आईं सामने

Kolkata-Sairang Express Derailment | असम में बड़ा ट्रेन हादसा! गुवाहाटी के दिगारू में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन समेत 7 डिब्बे बेपटरी

ब्रिटेन के RAF Fairford बेस पर हमले की साजिश, अमेरिका में तीन लोगों पर आरोप

Tripura Civic Body Elections 2026: मतदान से पहले BJP का दबदबा, 77 सीटों पर निर्विरोध जीत; विपक्ष ने लगाए डराने-धमकाने के गंभीर आरोप