पंजाब आतंकी मामला: एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादियों के प्रमुख सहयोगी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2025

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब आतंकवादी साजिश मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा और गैंगस्टर पवित्र बटाला के प्रमुख सहयोगी जतिंदर सिंह उर्फ ​​जोती के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनआईए ने कहा कि जतिंदर सिंह मध्य प्रदेश से पंजाब के गैंगस्टरों को अवैध हथियारों की खरीद और आपूर्ति करने में शामिल था। बयान में कहा गया है कि वह बटाला के साथियों को हथियारों की आपूर्ति में मदद कर रहा था। एनआईए ने कहा कि बटाला के विदेशी सहयोगी भारत में जतिंदर सिंह के कार्यों का समन्वय कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है