पंजाब: सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2025

पंजाब की अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किये गए एक अभियान में संगठित हथियार एवं हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि दस अत्याधुनिक हथियार और 2.5 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की गई है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी राज्य में शांति व सद्भाव को बिगाड़ने के इरादे से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में अपने आकाओं के संपर्क में थे।’’

अमृतसर के गेट हकीमा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। यादव ने बताया कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने और सीमा पार संबंधों की पहचान के लिए मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Sheshnag Lake के पास भारी मशीनरी चलने पर विवाद, BRO ने दी पर्यावरणीय नियमों के पालन की सफाई

PMGKAY: देश में 13.2 फीसदी अपात्र परिवार ले रहे मुफ्त राशन, सरकारी सर्वेक्षण में खुलासा

भारत-नेपाल की घटती दूरियाँ और बढ़ता व्यापार

आखिर बिहार के चिराग पासवान यूपी की राजनीति में दिलचस्पी क्यों ले रहे हैं? उनकी सियासी रणनीति समझिए