खेलों को बढ़ावा देने और निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कानून बनाएगा पंजाब

By Prabhasakshi News Desk | Dec 10, 2024

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक नया कानून बनाने की मंजूरी दे दी जिसका उद्देश्य राज्य में खेलों को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करना है। प्रस्तावित कानून- पंजाब राज्य (खेलों का विकास और प्रोत्साहन) अधिनियम 2024 - खेल संघों के कामकाज में पारदर्शिता के लिए एक कानूनी ढांचा बनाने में भी एक लंबा रास्ता तय करेगा। खेल विभाग की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अधिनियम का उद्देश्य राज्य में खेलों के विकास के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अच्छी प्रथाओं को अपनाना और खिलाड़ियों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करना है।


मान ने कहा कि अधिनियम खेल संघों के कामकाज में पारदर्शिता के लिए एक कानूनी ढांचा बनाने में भी एक लंबा रास्ता तय करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह राज्य स्तर पर अपने जिलों या राष्ट्रीय स्तर और अन्य प्रतियोगिताओं में राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का निष्पक्ष चयन भी सुनिश्चित करेगा।’’ मान ने कहा कि यह खेल संघों द्वारा सरकारी धन के उचित उपयोग में भी मदद करेगा। प्रस्तावित अधिनियम के अनुसार प्रत्येक जिले में एक विशिष्ट खेल के लिए एक संघ पंजीकृत किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

PM से कोई नहीं पूछता कि वह कहां घूम रहे हैं? राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा का इमरान मसूद ने किया बचाव

Sansad Diary: लोकसभा में VB-G Ram G बिल पर चर्चा, परमाणु ऊर्जा बिल पास

Shaurya Path: Prithviraj Chavan ने Operation Sindoor की सफलता पर सवाल उठाकर सीधे-सीधे Indian Armed Forces का अपमान किया है

भारत में मैन्युफैक्चरिंग घट रही है, इसे मजबूत करने...जर्मनी में BMW बाइक की सवारी करते हुए राहुल ने क्या कहा?