Kashmir में सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के आयोजन में देशभर से जुटे खिलाड़ी, पंजाब ने जीती स्पर्धा

By नीरज कुमार दुबे | Nov 11, 2023

कश्मीर में 45वीं सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम और मल्टीपल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स राजबाग पर इस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों के अलावा खेल प्रेमियों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में मुकाबले हुए। हम आपको बता दें कि पुरुष वर्ग में कुल 27 टीमों और महिला वर्ग में 25 टीमों के साथ, कुल 52 टीमों ने चैंपियनशिप में भाग लिया। चैंपियनशिप में महिला और पुरुष, दोनों ही वर्गों में पंजाब की टीमें विजेता रहीं।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: 5100 से अधिक लापता लोगों की तलाश में जुटी सेना और NDRRMA

Tamil Nadu में सीएम Vijay की टिप्पणी पर भड़की DMK, राज्यभर में किया जोरदार प्रदर्शन

शिक्षा में AI के सुरक्षित उपयोग पर BRICS देशों में बनी सहमति

Tess Flintoff के 4 विकेट से पहला T20 जीता Australia A, India A को 6 विकेट से हराया