Pure EV ने लॉन्‍च किया इलेक्ट्रिक स्‍कूटर EPluto 7G, जाने इसके कूल फीचर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2020

हैदराबाद। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद में बने स्टार्टअप प्योर ईवी ने रविवार को यहां उच्च गति वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘ईप्लूटो 7जी’ को बाजार में उतारा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसे संस्थान के परिसर में नीति आयोग के सदस्य वी.के.सारस्वत, डीआरडीओ के चेयरमैन सतीश रेड्डी और आईआईटी हैदराबाद के निदेशक प्रोफेसर बी.एस.मूर्ति ने पेश किया।

इसे भी पढ़ें: सेल की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है सरकार

कंपनी ने कहा कि इसकी शोरूम में कीमत 79,999 रुपये होगी और यह 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से चलने में सक्षम है। इसके साथ बैटरी पर 40 हजार किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है। सारस्वत ने इस मौके पर कहा कि ई-आवागमन भविष्य का क्षेत्र है और इसमें बदलाव लाने की क्षमताएं हैं।

 

इसे भी देखें- इलेक्ट्रिक वाहनों पर फिदा हुई 'Public', कुछ ऐसा है Auto Expo का नजारा

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार