Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026

(फाइल फोटो के साथ) देहरादून, 22 अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी कैबिनेट सहयोगी रेखा आर्य और उनके पति द्वारा एक-दूसरे पर लगाए गए आरोप-प्रत्यारोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि शादी के 22 साल बाद ये आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं। राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री आर्य ने पिछले सप्ताह अपने पति गिरधारी लाल साहू पर मारपीट, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल, धोखाधड़ी, जालसाजी और हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एक निष्पक्ष जांच जरूरी है और कोई भी गुनाहगार कानून से बचना नहीं चाहिए।’’ आर्य ने साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप भी जारी की, जिसमें साहू कथित तौर पर किसी अन्य महिला के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रचते हुए सुनाई दे रहे हैं। मामले की जांच के लिए गठित एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को मंत्री का बयान दर्ज कर उनसे जांच के लिए वह ऑडियो रिकॉर्डिंग भी ली है। हालांकि, साहू ने आर्य के इन आरोपों को खारिज कर दिया।

एक वीडियो जारी कर साहू ने अपनी पत्नी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और दावा किया कि उनके पास 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले की किसी उचित एजेंसी से जांच कराने की भी मांग की। हालांकि, आर्य ने इन आरोपों को गलत बताया।

साहू ने आर्य द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी एआई की मदद से बनाया गया बताया और कहा कि यह परिवार तोड़ने के लिए बनाया गया है। साहू ने आर्य से अपनी शिकायत वापस लेने की अपील की और खुद पर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Asian Para Games में Suhas LY और सुवर्णा राज ने जीते पदक, सीएम योगी ने दी बधाई