पुतिन-नेतन्याहू का पहली बार एक साथ बड़ा ऐलान, भारत हैरान!

By अभिनय आकाश | Aug 18, 2026

ऐसा शायद पहली बार हुआ है जब भारत के दो पक्के दोस्त एक ही समय पर भारत के तीसरे सहयोगी देश पर टूट पड़े हैं। रूस और इजराइल ने एक ही समय पर ब्रिटेन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि ब्रिटेन ने यूक्रेन के लिए पुतिन को भड़का दिया और मुस्लिमों के लिए इजराइल से दुश्मनी कर ली। लेकिन अब रूस और इजराइल ने एक साथ ब्रिटेन पर हमला बोल दिया है। रूस ने एक तस्वीर दिखाकर ऐलान किया है कि ब्रिटेन का सर्वनाश कर दिया जाएगा। तो उसी वक्त नेतन्याहू ने ब्रिटेन को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ब्रिटेन कह दिया है। आपको बता दें कि इस्लामिक देश और इस्लामिक रिपब्लिक देश होने में बहुत बड़ा अंतर है। दुनिया में सिर्फ तीन देश हैं जो इस्लामिक रिपब्लिक हैं। ऐसे में नेतन्याहू का ब्रिटेन को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ब्रिटेन कहना बहुत बड़ी घटना है। दरअसल रूस ने एक तस्वीर जारी करते हुए कहा है कि यूक्रेन ने ब्रिटेन से ड्रोन लेकर हमारी जमीन पर हमला किया है। जिसकी कीमत ब्रिटेन को आने वाले समय में चुकानी पड़ेगी। यह ठीक वैसा ही है जैसे भारत पर हमला करने के लिए तुर्की ने पाकिस्तान को ड्रोन दिए थे। इस वक्त ब्रिटेन में जबरदस्त महंगाई है। अर्थव्यवस्था बेहद कमजोर है। क्राइम रेट और कट्टरता बढ़ती जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: Kharkiv में Russian Attack ने मचाई भारी तबाही, 10 की मौत पर Zelenskyy बोले- रूस को मिलेगा करारा जवाब

यहां आपको एक दिलचस्प चीज बताते हैं। दुनिया में करीब 57 मुस्लिम देश हैं लेकिन उनमें से सिर्फ तीन ही इस्लामिक रिपब्लिक हैं। ये तीन देश हैं पाकिस्तान, मॉरिटानिया और ईरान। आपको बता दें कि इस्लामिक रिपब्लिक ऐसा देश होता है जहां धर्म के हिसाब से सरकार और कानून चलते हैं। जबकि इस्लामिक देश ऐसे देश होते हैं जहां ज्यादातर लोग मुस्लिम हो या देश की पहचान इस्लाम से जुड़ी हो। जैसे सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र। मगर अब तो इजराइल ने ब्रिटेन को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ब्रिटेन बोल दिया है। यानी ब्रिटेन की तुलना पाकिस्तान से कर दी गई है। आपको बता दें कि मुस्लिम और इस्लाम ब्रिटेन पर हावी हो चुके हैं। पिछले 10 सालों में ब्रिटेन में मुस्लिम आबादी 43% से भी ज्यादा बढ़ी है। ब्रिटेन में कट्टरता इस कदर बढ़ गई है कि कुछ समय पहले संयुक्त अरब अमीरात जैसे मुस्लिम देश ने अपने छात्रों से कहा है कि ब्रिटिश यूनिवर्सिटीज में पढ़ने ना जाएं क्योंकि वहां पर कट्टरता सिखाई जाती है। 

प्रमुख खबरें

आखिर हुतियों को नियंत्रित करने में सऊदी अरब, अमेरिका और ‘इस्लामिक नाटो’ क्यों विफल प्रतीत हो रहे हैं?

Pakistan के Peshawar में निजी स्कूल की छत ढहने से 17 बच्चों समेत 18 की मौत

Rahul की Poster Girl पर बवाल: Bangladesh मॉडल से Anarchy फैलाने की कोशिश, BJP का सनसनीखेज आरोप

Islam अपनाने वालों को BC Quota नहीं, Supreme Court ने मद्रास High Court का फैसला सही ठहराया