Putin के एक ऐलान से भारत में 1 लाख से भी नीचे चला जाएगा सोना! कई देशों में हड़कंप

By अभिनय आकाश | Feb 17, 2026

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद अचानक कुछ ऐसा होने जा रहा है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। रूस ने पूरी दुनिया को चौंकाते हुए अमेरिका को एक ऐसा ऑफर दिया है जिससे भारत और दुनिया में अचानक सोना सस्ता होना शुरू हो गया है। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि रूस की वजह से 10 ग्राम सोना 1 लाख के नीचे तक पहुंच सकता है। इस होश उड़ा देने वाली कहानी को पीएम मोदी ने पहले से ही भांप लिया था। जिसका फायदा आने वाले दिनों में भारत को मिलना तय है। हालांकि यह खबर चीन को हिलाकर रख देगी। दरअसल खबर है कि रूस जल्द ही व्यापार के लिए दोबारा अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल शुरू कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: 114 राफेल के बाद Su-57 लेगा भारत? मैक्रों के भारत पहुंचते ही रूस ने भारतीय एयरफोर्स के लिए दे दिया तगड़ा ऑफर

इसीलिए रूस अपने रुख में एक ऐतिहासिक यू टर्न ले रहा है। भारत अमेरिका डील के बाद अब रूस और अमेरिका के बीच एक संभावित समझौते पर बातचीत चल रही है। इस संभावित समझौते के तहत रूस और अमेरिका फॉसिल फ्यूल, न्यूक्लियर एनर्जी, नेचुरल गैस, तेल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में पार्टनरशिप करेंगे। यह सब कुछ इसलिए किया जा रहा है कि दुनिया के दो सबसे बड़े एनर्जी प्रोड्यूसर्स देश यानी अमेरिका और रूस को कंपटीटर की जगह पार्टनर बनाया जाए। अब आप सोचिए कि भारत अगर चीन की तरह किसी एक को चुनता तो भारत को कितना बड़ा नुकसान होता। भारत ने जबरदस्त कूटनीति दिखाते हुए रूस के साथ भी व्यापार किया।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश