व्लादिमीर पुतिन ने तानाशाह किम जोंग उन को किया इस पदक से सम्मानित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाजी जर्मनी पर जीत की 75वीं सालगिरह पर उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन को स्मारक युद्ध पदक से सम्मानित किया है। प्योंगयांग स्थित रूसी दूतावास ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दूतावास द्वारा जारी बयान के मुताबिक उत्तर कोरिया के नेता को यह पदक उनके देश में जान गंवाने वाले सोवियत सैनिकों की यादों को संरक्षित रखने के लिए दिया गया है। प्योंगयांग में रूस के राजदूत एलेक्जेंडर मैतसेगोरा ने मंगलवार को उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री सोन ग्वोन को मंगलवार को यह पदक प्रस्तुत किया। किम के बारे में इस महीने की शुरुआत में कयास लगाया जा रहा था कि वह बीमार हैं और समारोह में शामिल नहीं होंगे।

प्योंगयांग में हुई बैठक में दिख रहा है कि रूसी और उत्तर कोरियाई अधिकारी मास्क पहने हैं जबकि उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल रूस ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जीत के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में नौ मई को मॉस्को में होने वाली परेड में किम जोंग उन को भी आमंत्रित किया था। हालांकि, पुतिन ने पिछले महीने कोरोना वायरस की महामारी के चलते परेड को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। वर्ष 2015 में उत्तर कोरिया के नेता ने द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की 70वीं सालगिरह पर आयोजित समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को घरेलू वजहों से अस्वीकार कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा