हवा में ही गला घोंट देंगे, पुतिन की ट्रंप को अब तक की सबसे बड़ी धमकी

By अभिनय आकाश | Oct 11, 2025

डोनाल्ड ट्रंप ने लाख कोशिश की कि यूक्रेन और रूस का युद्ध खत्म हो जाए लेकिन पुतिन ने आईना दिखाते हुए डोनाल्ड ट्रंप की बात को न सिर्फ दरकिनार कर दिया बल्कि ये तक कह दिया कि वो किसी शर्तों के आगे झुकने वाले नहीं है। ट्रंप ने पुतिन को अपने घर बुलाया। अलास्का में बैठक करवाई। लेकिन उसके बाद भी पुतिन डोनाल्ड ट्रंप की शर्तो के आगे झुके नहीं। अब ऐसे में ट्रंप इस कदर बौखला गए हैं कि वो पुतिन के खिलाफ नई नई रणनीति अपना रहे हैं और यूक्रेन को भरपूर हथियार भी पहुंचा रहे हैं। अमेरिका के इस कदम से रूस भड़क उठा है। 

इसे भी पढ़ें: White House कमेटी को कोसता रह गया, इधर जीत के बाद मारिया कोरिना ने नोबेल प्राइज ट्रंप को ही किया समर्पित

कार्तापोलोव के हवाले से यह भी कहा गया कि मास्को को अभी तक इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि यूक्रेन टॉमहॉक्स के लिए प्रक्षेपण स्थल तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कीव को ऐसी मिसाइलें मिलती हैं, तो वह इसे छिपा नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ, तो रूस किसी भी लॉन्चर को नष्ट करने के लिए ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करेगा। उनका बयान न सिर्फ सैन्य भाषा में कठोर था बल्कि स्पष्ट रूप से चेतावनी थी कि कोई भी ऐसा कदम भयानक परिणाम में बदल देगा। इसके साथ ही रूसी विदेश अधिकारी सर्गेई रयाबकोव ने वॉशिंगटन को धमकाते हुए कहा कि टॉमहॉक मिसाइल देना गंभीर फैसला है। अमेरिका इस फैसले पर सोचे। ये कदम सिर्फ मदद नहीं होगा बल्कि युद्ध की प्रकृति को ही बदल देगा। हम ऐसा हथियार की बात कर रहे हैं जिसकी मारक क्षमता और रेंज ने युद्ध के नक्शे को बदल देने की ताकत रखती है। 

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ