अमेरिकी प्रतिबंधों की चपेट में पुतिन की बेटियां, जानें मारिया और कैटरीना के बारे में खास बातें

By अभिनय आकाश | Apr 07, 2022

रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के जवाब में अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों मारिया वोरोत्सोवा और कतेरीना तिखोनोवा के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए। अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में पुतिन की बेटियों के अलावा प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की पत्नी और बच्चों के अलावा रूस की सुरक्षा परिषद के सदस्यों और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव को भी रखा गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका रूसी वित्तीय संस्थानों के खिलाफ प्रतिबंधों को भी सख्त कर रहा है। दंड ने पुतिन के परिवार के सभी करीबी सदस्यों को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से काट दिया और संयुक्त राज्य में उनके पास मौजूद किसी भी संपत्ति को फ्रीज कर दिया।

राष्ट्रपति पुतिन की निजी जिंदगी रहस्यों से भरी हुई है। पुतिन ने जर्मनी में रहते हुए रूस के सिक्योरिटी एजेंसी में काम किया। लगभग 36 साल पहले ल्यूडमिला से पुतिन ने शादी की। तब वो रूसी एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट का काम करती थी। शादी के बाद पुतिन दो बेटियों के पिता बने। जिनका नाम मारिया और कैटरीना है। पुतिन की बड़ी बेटी मारिया 37 वर्ष और छोटी बेटी कैटरीना 35 वर्ष की हैं। 1996 में अपने परिवार के साथ जर्मनी से रूस आ गए थे। उसके बाद उनकी बेटियों की पढ़ाई लिखाई यहीं पर हुई। बताया जाता है कि रूसी राष्ट्रपति के मर्जी के बिना उनकी बेटियों के मीडिया कवरेज पर भी रूस में पाबंदी है। वह एक सिगरेट जिंदगी जीते हैं।

इसे भी पढ़ें: बंदूकें, टैंक और ट्विटर: कैसे रूस और यूक्रेन युद्ध में सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं

सार्वजनिक जीवन के बहुत दूर

मारिया ने सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी से जीव विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और 2011 में मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से जीव विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की। मारिया एक की मां भी हैं। मारिया और उनके डच व्यवसायी पति, जोरिट फासेन का पिछले महीने तलाक हो गया था। एक बार पुतिन ने बताया था कि सिक्योरिटी कारणों से वह अपने नाती से नहीं मिल पाते हैं जिसका उन्हें दुख भी है। उनकी छोटी बेटी कैटरीना को लेकर खबर है कि वह अपनी पहचान छुपाने के लिए नाम बदलकर लगातार मास्को में रहती हैं। शानदार लाइफस्टाइल जीती हैं मास्को स्टेट यूनिवर्सिटी में किसी बड़े पद पर काम करने का उन्हें मौका भी मिला था। लेकिन सिक्रेसी की वजह से पुतिन ने अपनी बेटी को वह काम नहीं करने दिया। कैटरीना डांस में भी भाग लेती रहती हैं। 

पहले नहीं थी कोई भी फोटो

पुतिन के राष्ट्रपति बनने से पहले उनकी बेटियों की कोई फोटो मीडिया के पास नहीं थी। लेकिन पुतिन के एक पूर्व सहयोगी ने उनसे बदला लेने के लिए उनकी बेटियों की फोटो लीक कर दी। कहा जाता है कि पुतिन ने एक रशियन जिम्नास्ट लड़की से दूसरी शादी की है और उनसे उन्हें एक बेटी भी है। 

प्रमुख खबरें

LoC पर PoK की तरफ धमाके से 4 आतंकियों के चीथड़े उड़े, Indian Army ने बढ़ाई चौकसी

Ladakh के 28 रणनीतिक इलाकों की मैपिंग से बौखलाया China, भारत ने खारिज किया दावा

CRPF Recruitment: CRPF ने Head Constable और GD Constable के 521 पदों पर मांगे आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

UP Congress में कुर्सी की लड़ाई जूते-चप्पल तक आई, Ajay Rai ने BJP में वापसी की टिकट कटाई!