मोदी के लिए पुतिन ने वो किया जिसके इंतजार में था भारत, अजीत डोभाल ने किया खुलासा, सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2025

रूस ने पहली बार ऐसा ऐलान किया है जो अमेरिका के खिलाफ भारत को मजबूती देगा। रूस ने ये ऐलान करके भारत और दुनिया को अकड़ दिखा रहे ट्रंप का सही इलाज किया है। पुतिन के इशारे पर रूस ने ये ऐलान तब किया है जब डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत को धमका रहे हैं और रूस से तेल खरीद पर टैरिफ ठोक रहे हैं। लेकिन आखिर वक्त में पुतिन ने पूरा खेल ही पलट दिया। सबसे पहले तो रूस ने कहा कि ये भारत का अधिकार है कि वो किससे तेल खरीदना चाहता है। लेकिन इसके बाद भारत और रूस को कोस रहे अमेरिका के खिलाफ पुतिन ने पहली बार परमाणु जंग का रास्ता खोल दिया है। पुतिन का अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप पर ऐसा हमला है जिसका इंतजार सभी को होगा। इसके बाद अब मॉस्को से एक और बड़ा ऐलान हो गया है, जिसे सुनकर ट्रंप बौखला उठेंगे। 

इसे भी पढ़ें: 50% नहीं ट्रंप ठोकेंगे 500% टैरिफ? 8 घंटे में भारत के साथ कौन सा नया खेल खेलने वाला है अमेरिका

अमेरिका ने यह भी धमकी दी है कि अगर मास्को शुक्रवार तक यूक्रेन में युद्ध, जो अब अपने चौथे वर्ष में है, रोकने के लिए सहमत नहीं होता है, तो वह रूसी तेल खरीदारों पर द्वितीयक शुल्क लगाएगा। क्रेमलिन ने गुरुवार को कहा कि पुतिन आने वाले दिनों में ट्रंप से भी मिलेंगे। रूसी राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि दोनों पक्ष एक बैठक की तैयारी में जुटे हैं और बैठक के लिए स्थान पर सहमति बन गई है, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से रूस के साथ भारत के संबंधों पर की गई टिप्पणियों की वजह से ये यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: भारत को धमकी देकर छत से चिल्लाने लगे ट्रंप, पत्रकारों ने पूछा- राष्ट्रपति जी आप क्या कर रहे हैं?

06 दिसंबर 2021 में भारत की यात्रा की थी। तब वे सिर्फ 4 घंटे के लिए भारत आए थे। इस दौरान भारत और रूस के बीच 28 समझौते पर दस्तखत हुए थे। इसमें मिलिट्री और तकनीकी समझौते शामिल थे। दोनों देशों ने 2025 तक 30 अरब डॉलर (2 लाख 53 हजार करोड़ रुपए) सालाना ट्रेड का टारगेट रखा था। फरवरी 2022 में यूक्रेन वॉर शुरू होने के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा होगी। इस विजिट से दोनों देशों के बीच 2030 के लिए नए आर्थिक रोडमैप को आगे बढ़ाने की उम्मीद है। पीएम मोदी ने साल 2024 में दो बार रूस की यात्रा की थी। 

प्रमुख खबरें

अमित शाह का विपक्ष को 24 घंटे का चैलेंज, बोले- सरकार कुछ नहीं छुपा रही, हर सवाल का जवाब देने को तैयार

Bumble New Update: अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी भेज सकेंगे First Message, कंपनी ने बदला सालों पुराना नियम

आजाद होते ही Balochistan बोला, Thank You Hindustan , Republic of Balochistan को मान्यता देने की भारत से की माँग

Nepal ने खो दिये Sugauli Treaty के Original Document ! अब भारत के साथ कैसे सुलझायेगा सीमा विवाद?