Putin का डबल गेम, भारत ने बहुत रोका, फिर भी नहीं माना रूस, पाकिस्तान को दिया बड़ा हथियार

By अभिनय आकाश | Oct 03, 2025

रूस और भारत के रिश्ते हमेशा से रणनीतिक और व्यापारिक संबंधों से ऊपर रहे हैं। आम तौर पर दोनों देशों को दो भाईयों की संज्ञा दी जाती है। रूस ने हाल ही में एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने भारत रूस के बीच दोस्ती की गहराई पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। रूस ने भारत की कड़ी आपत्तियों को दरकिनार करते हुए पाकिस्तान को जेएफ 17 थंडर फाइटर जेट के लिए आरडी 93 इंजन की सप्लाई करने का फैसला लिया है। ये कदम भारत रूस के लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक संबंधों पर सवाल उठा रहा है। ये डील दक्षिण एशिया में सैन्य संतुलन को प्रभावित कर सकता है। खासतौर से भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद।

इसे भी पढ़ें: US Govt Shutdown: भारत में वीजा-पासपोर्ट सेवाओं पर क्या होगा असर? H1-B वीजा आवेदकों की बढ़ी चिंता

जेएफ-17 एक 4.5-पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जिसका निर्माण पाकिस्तान चीन की सहायता से स्वदेशी रूप से करता है। इस लड़ाकू विमान के शुरुआती संस्करण—ब्लॉक I और ब्लॉक II—को अक्सर कम लागत वाले, मध्यम-स्तरीय लड़ाकू विमान के रूप में वर्णित किया जाता था। ब्लॉक III एक उन्नत लड़ाकू विमान है। यह संस्करण एईएसए रडार, हेलमेट-माउंटेड डिस्प्ले, उन्नत इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली और चीन निर्मित पीएल-15 लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस है। पाकिस्तान का दावा है कि जेएफ-17 की क्षमताएँ राफेल और सुखोई-30एमकेआई के बराबर हैं।'

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प 4 हफ्ते में शी से मिलेंगे, अमेरिकी सोयाबीन किसानों का मुद्दा रहेगा टॉप एजेंडे पर

हालाँकि, विशेषज्ञ इस दावे को खारिज करते हैं। फिर भी, जिस तरह Su-30MKI भारतीय वायु सेना की रीढ़ है, उसी तरह JF-17 पाकिस्तानी वायु सेना की रीढ़ है। पाकिस्तान के बेड़े में ज़्यादातर लड़ाकू विमान JF-17 हैं। पाकिस्तान भी JF-17 को बेचने की कोशिश कर रहा है। माना जा रहा है कि रूस के शक्तिशाली RD-93MA इंजन के साथ, JF-17 और भी ज़्यादा मज़बूती के साथ बाज़ार में उतरेगा। डिफेंस सिक्योरिटी एशिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि RD-93MA इंजन JF-17 ब्लॉक III के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया