Operation Spiderweb का वीडियो देख पुतिन का फूटा गुस्सा, रुस के भीतर कैसे मच्छर जैसे भिनभिनाने लगे बारूदी ड्रोन

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2025

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों लगातार यूक्रेन के हमले का सामना कर रहे हैं। पहले तो यूक्रेन ने रूस के एयरबेस को निशाना बनाया और उसके 40 बॉम्बर विमानों को उड़ा डाला। यूक्रेन की इस तबाही के बाद जेलेंस्की यहीं नहीं रुकते हैं। उसके बाद उसने कई ब्रिज और रेलवे ट्रैक को भी उड़ाने का काम किया। इन बॉमबर्स को उड़ाने के बाद यूक्रेन ने कई ब्रिज को भी निशाना बनाया। इसमें क्रीमिया का वो ब्रिज भी शामिल है, जिसे पुतिन का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जाता है। यूक्रेन की तरफ से मचाई गई तबाही का वीडियो भी सामने आया है। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ऑपरेशन 'स्पाइडरवेब' के हिस्से के रूप में 117 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसके परिणामस्वरूप ओलेन्या, इवानोवो, डायगिलेवो और बेलाया हवाई अड्डों पर तैनात 34 प्रतिशत रणनीतिक क्रूज मिसाइल वाहकों को नुकसान पहुंचा, जिसकी अनुमानित लागत 7 बिलियन डॉलर से अधिक है।

इसे भी पढ़ें: जेलेंस्की के 'मकड़ा बम' से हिला मॉस्को, 1100 KG के बम से कैसे उड़ा डाला पुतिन का ड्रीम प्रोजेक्ट

लगातार यूक्रेन का राजनीतिक नेतृत्व इसकी जिम्मेदारी भी ले रहा है। अब जब पुतिन सामने आए हैं तो वो इसे आतंकवादी हमला करार दे रहे हैं। यूक्रेन के राजनीतिक नेतृत्व पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयान को सुनेंगे तो ऐसा लगता है कि रूस वाकई में कुछ बड़ी तैयारी में है। रूस जिस तरह से बार बार यूक्रेन के इन हमलों को आतंकवादी कृत्यों से जोड़ रहे हैं। ऐसे में रूस किसी निर्णायक कदम की ओर बढ़ रहा है। इसकी संभावना जताई जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी