अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं पुतिन, सफाई कर्मी तक से थे संबंध

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 26, 2022

पूरी दुनिया इस समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को विलेन के रूप में देख रही है। रूसी मिसाइलों की आग से इस वक्त यूक्रेन झुलस रहा है। वहां रह रहे लोगों के मन में डर है और वह अपनी जान बचाने के लिए बंकरो में पनाह ले रहे हैं। आपको ये भी बता दें कि पुतिन का यह रूप दुनिया ने पहली बार नहीं देखा, इससे पहले पुतिन क्रीमिया और रोमानिया के साथ ऐसा ही कुछ कर चुके हैं। लेकिन तानाशाह के रूप में दुनिया में पहचान रखने वाले पुतिन एक चेहरा और भी है, और वह है उनकी रहस्यमय लव लाइफ के बारे में। पुतिन अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुतिन ने रूसी अदाकाराओं के साथ ही नहीं बल्कि सफाई कर्मी महिला से भी संबंध बनाए थे। आइए जानते हैं पुतिन की लव लाइफ के बारे में।

सफाई कर्मी महिला से भी रहे संबंध

पुतिन की एक महिला सफाई कर्मचारी से भी संबंध थे। इतना ही नहीं दोनों की एक बेटी भी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि 69 साल के पुतिन के संबंध स्वेतलाना क्रिवोनोगिख नाम की महिला से लंबे समय तक रहे, लेकिन आपको बता दें कि अब यह महिला सफाई कर्मचारी ने बल्कि 700 करोड़ की मालकिन बन गई है।

अपने अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में रहे

पुतिन ने अपनी लव लाइफ ही नहीं बल्कि अपने अंदाज को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं। वह कभी नदी किनारे शर्टलेस होकर मछलियां पकड़ते नजर आए तू कभी घोड़े की सवारी करते। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने आप को फिट रखने के लिए पुतिन रोजाना दो घंटे स्विमिंग और एक घंटा जिम में वर्कआउट करते हैं।

आपको बताते चलें कि बीते गुरुवार को एक टीवी शो में यूक्रेन के डोनबास में सैन्य अभियान की घोषणा करके रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के खिलाफ जंग की घोषणा कर दी। पूरी दुनिया में इसे तीसरे विश्वयुद्ध की दस्तक की तरह देख रही है। कई जानकारों की माने तो यह तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत है। पश्चिमी देश पुतिन को तानाशाह की संज्ञा दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Varanasi में UP ATS की मुठभेड़, 30 लाख का इनामी Naxalite बृजेश गंजू ढेर

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर