Putin India Visit: Rajghat पहुंचकर President Putin ने दी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि, विजिटर बुक में लिखा संदेश

By Neha Mehta | Dec 05, 2025

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी दो दिवसीय राजकीय भारत यात्रा के दौरान शनिवार सुबह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति पुतिन ने गांधी जी की समाधि पर पुष्पचक्र रखा और कुछ क्षणों तक मौन रहकर उन्हें नमन किया।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Putin को Toyota Fortuner में यात्रा करवा कर Modi ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वालों को तगड़ा जवाब दे दिया

पुतिन की इस यात्रा के दौरान, अपने अगले पडाव में वह और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23rd India Russia Summit की द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बैठक के लिए हैदराबाद हाउस को पूरी तरह सज-धज कर तैयार किया गया है। इस यात्रा में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और संपर्क जैसे अहम मोर्चों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा औपचारिक कार्यक्रम और अंतर-सरकारी समझौतों पर भी हस्ताक्षर होने की संभावना है। 

रूसी राष्ट्रपति की इस यात्रा को भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत