यूक्रेन की कब्जाई जमीन पर पुतिन करा रहे चुनाव, भौगोलिक रूप से रूस के लिए क्यों अहम हैं ये राज्य

By अभिनय आकाश | Sep 01, 2023

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को 555 दिन गुजर चुके हैं। अब जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक ऐलान ने हर किसी को चौंका दिया है। पुतिन ने यूक्रेन के चार राज्यों में चुनाव का ऐलान किया है। जनमत संग्रह के बाद रूस में शामिल हो चुके डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जपोरिजिया में  चुनाव होंगे। आधिकारिक सरकारी समाचार पत्र रोसिय्स्काया गज़ेटा और स्थानीय चुनाव अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन में ज़ापोरिज़िया और डोनेट्स्क क्षेत्रों के रूसी-नियंत्रित क्षेत्रों में 31 अगस्त को मतदान शुरू हुआ।  चुनाव आयोग के सदस्य दोनों क्षेत्रों के 375 गांवों में घर-घर जाकर वोट एकत्र कर रहे हैं और उनका लक्ष्य 214,000 से अधिक लोगों को कवर करना है। मतदान अगले सप्ताहांत तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें: दूसरे रूसी कब्जे की आशंका बढ़ने के बीच यूक्रेन के उत्तर-पूर्व में गोलाबारी में नागरिकों की मौत

मार्च 2014 में रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। इसे सबसे आसान आक्रमण भी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यूक्रेन ने बगैर जंग लड़े ही क्रीमिया दे दिया था और रूसी सैनिकों ने भी रातों-रात ही इस द्वीप पर कब्जा कर लिया था। इसके आठ साल बाद 2022 में पुतिन ने यूक्रेन के दो पूर्वी क्षेत्रों को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी। यह भी घोषणा की है कि वह इन क्षेत्रों में यूक्रेन के सैन्य आक्रमण को सुरक्षित रखने में मदद करेगा।  2022 में दोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र देश की मान्यता देने के बाद अपनी जड़े जमाने में लगा।  

प्रमुख खबरें

Vrindavan के गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की मौत

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल