व्लादिमीर पुतिन रूस और अन्य देशों में तेजी से अलग-थलग पड़ रहे हैं, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2022

सिडनी। व्लादिमीर पुतिन के अक्सर उद्धृत सिद्धांतों में से एक यह है कि ‘‘कभी-कभी यह साबित करने के लिए कि आप सही हैं, अकेला होना आवश्यक है’’। जैसे-जैसे यूक्रेन पर पुतिन का दुर्भाग्यपूर्ण आक्रमण जारी है, वह अपने इस सिद्धांत पर अमल की दिशा में आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। न केवल विश्व मंच पर, बल्कि रूस के अंदर भी पुतिन तेजी से अलग-थलग दिख रहे हैं। युद्ध जितना लंबा चलेगा, उनके लिए देश या विदेश में किसी भी विश्वसनीयता के साथ खुद को इससे निकालना उतना ही कठिन होता जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 'युवा नेताओं को सब्र रखना चाहिए', अशोक गहलोत बोले- जो लोग कांग्रेस छोड़कर गए वह अवसरवादी

रूस के शीर्ष सैन्य नेतृत्व की हालिया आलोचनाओं में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव को निशाना बनाया गया है। मुख्य आलोचना वैगनर समूह (कथित रूप से एक ‘‘निजी’’ सैन्य कंपनी, लेकिन वास्तव में राज्य की एक सैन्य शाखा) के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन और रमजान कादिरोव, वर्तमान में रूस के चेचन गणराज्य के प्रमुख हैं, पर केंद्रित है। इस तरह की आलोचनाओं ने पुतिन के लिए समस्या पैदा कर दी है। वह पहले रूस के कुलीन कैडरों के निचले स्तर: सेना, खुफिया सेवाओं और रूसी नौकरशाही के अन्य हिस्सों से आने वाली आलोचनाओं को बड़े सहज भाव से झेल पा रहे थे। लेकिन शोइगू रूस में पुतिन के बाद सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक है। हालांकि उन्हें बर्खास्त करने से पुतिन को एक संभावित प्रतिद्वंद्वी से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन यह संरक्षण और शक्ति के एक नाजुक संतुलित चक्र में भी खलल डालेगा, जो पलटकर पुतिन की ओर ही आ सकता है।

पुतिन यहाँ से कहाँ जाते हैं? तो पुतिन अपने ही बुने इस झंझट से खुद को कैसे निकालते हैं? वास्तविक रूप से ऐसा करने का एकमात्र तरीका यूक्रेन में युद्ध जीतना है, या कम से कम पर्याप्त रियायतें हासिल करना है, जिन्हें वह अपनी जीत के रूप में पेश कर सकें। हालाँकि, इसकी ज्यादा संभावना नहीं है। पुतिन ने इस कथन का समर्थन करके संघर्ष के मापदंडों को विस्तृत किया है कि वह न केवल यूक्रेन के साथ, बल्कि नाटो के साथ युद्ध में है। पुतिन के लिए एक और समस्या यह है कि यूक्रेन में पुतिन को युद्ध के मैदान में या सौदेबाजी की मेज पर समायोजित करने की संभावना नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की पहले ही कह चुके हैं कि वह केवल रूस के ‘‘नए राष्ट्रपति’’ के साथ बातचीत करेंगे।

उन्होंने यूक्रेन के युद्ध के उद्देश्यों को भी दुगना कर दिया है, जो उसके क्षेत्र की पूर्ण मुक्ति के बराबर है। केर्च ब्रिज पर जबर्दस्त हमला, जिसे कभी-कभी पुतिन की ‘‘क्रीमिया की जीत का प्रतीक’’ कहा जाता है, पुतिन का सीधा अपमान था, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से इसके निर्माण की देखरेख की थी। रूसी मनोबल को कमजोर करने की तुलना में, यह यूक्रेनियन के बीच इस भावना का भी प्रतीक है कि युद्ध का रूख बदल गया है। अंत में, यूक्रेन में रूस की सैन्य स्थिति अब निराशाजनक दिख रही है। उसकी सेना थक चुकी है और वे पीछे हट रही है।

रूस के युद्ध की देखरेख के लिए सीरिया और चेचन्या में अंधाधुंध बमबारी का आदेश देने वाले जनरल - सर्गेई सुरोविकिन को नियुक्त करने का पुतिन का निर्णय उदासीन रहा है। दरअसल, यूक्रेन के रिहायशी इलाकों और बिजली उत्पादन सुविधाओं पर क्रूज मिसाइलों के बड़े हमलों की रणनीति का उलटा असर हुआ है: इसने यूक्रेनियन को लड़ने के लिए और ज्यादा प्रेरित कर दिया है, और विश्व स्तर पर इसे सुरोविकिन की झल्लाहट के रूप में देखा गया है।

युद्ध के मैदान में जीत तो मिली नहीं और सुरोविकिन ने अब तक यूक्रेन की आबादी को निशाना बनाने के प्रयास में लगभग 40-70 करोड़ अमेरिकी डॉलर के मिसाइल दाग दिए हैं। इसमें उन शहरों को पर भी हमलेशामिल हैं, जिन्हें रूस ने कथित रूप से अपने क्षेत्र में मिला लिया था। इस तरह यह अपने इलाके और अपने लोगों पर ही हमले थे। नतीजा यह है कि अब जब तक पुतिन नाटकीय रूप से आगे बढ़ने का विकल्प नहीं चुनते, परमाणु सीमा (जो खुद जोखिम से भरा है) को पार करके, उनका एकमात्र विकल्प चेहरा बचाने का रास्ता खोजना है।

प्रमुख खबरें

Cannes 2026 | Aishwarya Rai Bachchan ने सफेद गुलाब लुक से बिखेरा जलवा, फैंस बोले- कान्स की क्वीन वापस आ गई

IPL 2026 | चोट से जूझ रहे हैं रवींद्र जडेजा, प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद RR के कोच संगकारा का बड़ा खुलासा

IPL 2026 Delhi Capitals vs KKR | दिल्ली कैपिटल्स की जीत, केएल राहुल और कुलदीप चमके, केकेआर और पंजाब टूर्नामेंट से बाहर

Horrific Road Accident in Maharashtra | महाबलेश्वर के पास अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, सतारा के 8 युवकों की मौत