ट्रंप को उकसा रहे पुतिन, रूस ने यूक्रेनी शहरों पर फिर बरसाए बम

By अभिनय आकाश | Oct 11, 2025

24 फरवरी 2022 को रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ और 11 अक्टूबर को को तीन साल से ज्यादा इस जंग को गुजर चुके हैं। इन सालों में यूक्रेन के कई शहर भूतिया शहर में तब्दील हो चुके हैं। कुछ आंकड़े कहते हैं कि 20 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़ दूसरे देश चले गए और अभी भी युद्ध जारी है। दो खेमे में बंटा विश्व कुछ रूस के साथ है तो कुछ अमेरिका के साथ है। लेकिन ऐसा लगता है कि कोई भी नहीं चाहता कि ये युद्ध रुके क्योंकि अगर रोकते तो ये युद्ध रूक चुका होता। लेकिन कोई कोशिश ही नहीं कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन का बड़ा फैसला: देश चलते युध्द के बीच अपने घरेलू वॉर टेस्टेड हथियार विदेशों में बेचेगा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि 10 अक्टूबर की रात से यूक्रेन पर रूस के हमलों ने देश भर में ऊर्जा ढाँचे को निशाना बनाया, जिससे कीव और अन्य शहरों के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई। यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा द्वारा जारी फुटेज में आपातकालीन टीमों को राजधानी में एक आवासीय इमारत से लोगों को निकालते और आग बुझाते हुए दिखाया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत में स्वागत करने को इच्छुक, PM मोदी ने पुतिन को कुछ इस अंदाज में दी 73वें जन्मदिन की बधाई

ज़ेलेंस्की ने इस हमले को "निंदनीय और सुनियोजित" बताते हुए कहा कि देश भर में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर 450 से ज़्यादा ड्रोन और 30 मिसाइलें दागी गईं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इन हमलों में यूक्रेन भर में 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दक्षिणी शहर ज़ापोरिज्जिया में एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

एक बिहारी सब पे भारी..., IPL 2026 के फाइनल के बाद विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी से क्या कहा? देखें Video

Andhra Pradesh में CM Naidu का Yogandhra-2026 मिशन, 1 करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का बड़ा लक्ष्य

इंदौर के महू में गौहत्या पर बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों पर लगा NSA, बाकियों की तलाश जारी

Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली अग्निकांड में 17 विदेशियों समेत 21 की मौत, 8 की हालत नाजुक