पुतिन ने घेरे गए यूक्रेनी बलों तक विदेशी मीडिया की पहुंच सुनिश्चित करने का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2025

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को तीन क्षेत्रों में घिरे यूक्रेन के सैनिकों की वास्तविक स्थिति को दिखाने के लिए विदेशी मीडिया को सुरक्षित पहुंच प्रदान करने का आदेश दिया।

बयान के मुताबिक, “अगर आवश्यक हो तो रूस की सेना इन क्षेत्रों में पांच-छह घंटे के लिए शत्रुता समाप्त करने और यूक्रेन सहित विदेशी मीडिया प्रतिनिधियों के समूहों के लिए निर्बाध प्रवेश व निकास गलियारा प्रदान करने के लिए तैयार है, बशर्ते पत्रकारों और रूसी सैन्यकर्मियों, दोनों की सुरक्षा गारंटी हो।”

चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल वालेरी गेरासिमोव ने रविवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने ब्रीफिंग में बताया था कि रूसी सैनिकों ने 10,000 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों को घेर लिया है और उन्हें रोक दिया है।

सरकार के स्वामित्व वाले टीवी चैनलों पर रूसी ड्रोनों को पर्चे गिराते हुए देखा जा सकता है, जिनमें यूक्रेनी सैनिकों से अनावश्यक रक्तपात से बचने के लिए आत्मसमर्पण करने का आग्रह किया गया है।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान