By अभिनय आकाश | Nov 25, 2026
आसमान में सिर्फ चांद ही नहीं अब रूस का न्यूक्लियर बम भी है और अगर अंतरिक्ष में न्यूक्लियर बम फट गया तो क्या धरती पर बैठे करोड़ों लोगों का इंटरनेट जीपीएस और कम्युनिकेशन एक झटके में ठप हो सकता है और क्या दुनिया के पास इसे रोकने का कोई तरीका होग? रूस को लेकर ऐसी ही एक चौंकाने वाली इंटेलिजेंस रिपोर्ट सामने आई है। दावा है कि रूस एक ऐसा सेटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी कर सकता है जिसमें न्यूक्लियर वेपन होगा। इसका नाम बताया जा रहा है स्पुतनिक एस। लेकिन सवाल है कि आखिर रूस को अंतरिक्ष में परमाणु हथियार भेजने की जरूरत क्यों पड़ेगी? अगर ऐसा हुआ तो क्या सिर्फ दुश्मन देशों के सेटेलाइट्स ही खतरे में होंगे। दरअसल जर्मनी की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस का स्पुतनिक सेटेलाइट कई साल पहले ही तैयार हो चुका था। इसे मॉस्को रीजन में स्टोर करके रखा गया है और दावा है कि इसे दिसंबर 2026 तक अंतरिक्ष में भेजा जा सकता है। इसके अलावा अक्टूबर 2026 में अमेरिकी डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी यानी डीआईए ने भी अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि रूस ऐसा सेटेलाइट डेवलप कर रहा है जो न्यूक्लियर वॉर हेड ले जा सकता है। हालांकि आपको बता दें यह इंटेलिजेंस असेसमेंट्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित दावे हैं।
रूस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। क्रमलिन के प्रवक्ता डिमिट्री पेस्कोव ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है। रूस की बोर्लिन एंबेसी ने भी इन्हें प्रोपगेंडा कैंपेन कहा है। राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन पहले भी कह चुके हैं कि रूस अंतरिक्ष में न्यूक्लियर वॉर हेड तैनात करने के खिलाफ है। जमीन पर न्यूक्लियर बम फटने से भारी तबाही होती है। लेकिन अंतरिक्ष में इसका असर अलग हो सकता है। वहां एक न्यूक्लियर ब्लास्ट से पहले वाली रेडिएशन और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स यानी ईएमपी बड़ी संख्या में सेटेलाइट को नुकसान पहुंचा सकती है। यह सेटेलाइट सिर्फ तस्वीरें लेने या सेना की जासूसी करने के काम नहीं आते। जीपीएस से लेकर मोबाइल कम्युनिकेशन, इंटरनेट, वेदर फॉरकास्ट और बैंकिंग जैसी सेवाएं भी सेटेलाइट सिस्टम्स पर निर्भर करती हैं। यानी अंतरिक्ष में हुआ एक धमाका धरती पर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को भी प्रभावित कर सकता है। अब समझते हैं कि रूस ऐसा कदम क्यों उठाना चाहेगा। पहली वजह है अमेरिका और उसके सहयोगियों की सेटेलाइट ताकत को चुनौती देना। आज वेस्टर्न कंट्रीज अपनी सेना में जीपीएस, पाई सैटेलाइट्स, ड्रोंस और सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर बहुत ज्यादा निर्भर है। अगर इन सिस्टम्स को नुकसान पहुंचता है तो उनकी मिलिट्री ऑपरेशंस पर बड़ा असर पड़ सकता है। दूसरी वजह है दबाव बनाने की ताकत। मान लीजिए किसी बड़े युद्ध में रूस के पास ऐसे हथियार मौजूद हैं जो अंतरिक्ष में मौजूद सेटेलाइट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं तब वह सिर्फ हथियार के इस्तेमाल की धमकी देकर भी दूसरे देशों पर दबाव बना सकता है।
जमीन से छोड़े जाने वाली मिसाइल को अंतरिक्ष तक पहुंचाने में समय लगता है। लेकिन ऑर्बिट में पहले से मौजूद हथियारों को इस्तेमाल करने का फैसला लिया जाए तो दुश्मन को वार्निंग देने का समय बहुत कम हो सकता है। लेकिन कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि ऐसा हथियार रूस के लिए भी मुसीबत बन सकता है। क्योंकि अंतरिक्ष में न्यूक्लियर ब्लास्ट किसी देश का पासपोर्ट देखकर सेटेलाइट्स को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इसका असर अमेरिकी सेटेलाइट्स के साथ-साथ रूस, चाइना और दूसरे देशों के सेटेलाइट्स पर भी पड़ सकता है। रूस का अपना जीएलओ, एनएएसएस नेविगेशन सिस्टम और मिलिट्री कम्युनिकेशन भी खतरे में आ सकता है। यानी जिस हथियार से रूस अपने दुश्मनों को कमजोर करना चाहेगा, वही उसकी अपनी ताकत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। और यही वजह है कि चीन और भारत जैसे देश भी ऐसे कदम से चिंतित हो सकते हैं। क्योंकि उनकी कम्युनिकेशन, नेविगेशन और दूसरी स्पेस सर्विज भी सेटेलाइट्स पर निर्भर हैं। इसके अलावा 1967 की आउटर स्पेस ट्रीटी के तहत अर्थ की ऑर्बिट में न्यूक्लियर वेपंस या दूसरे वेपंस ऑफ मास डिस्ट्रक्शन रखना प्रतिबंधित है। रूस भी इस ट्रीटी का हिस्सा है। फिलहाल स्पुतनिक एस को लेकर जो बातें सामने आई हैं वो इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स और मीडिया दावों पर आधारित हैं। रूस ने इन्हें खारिज किया है और इसके लॉन्च की कोई पक्की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन एक बात साफ है अंतरिक्ष में अब सिर्फ खोज और टेक्नोलॉजी की जगह नहीं रह गई है। यह दुनिया की सुरक्षा और ताकत की लड़ाई का भी अहम हिस्सा बन चुका है।