पुतिन के इनकार के बाद कीव में कोहराम, Russia ने अचानक यूक्रेन पर दागे एक के बाद एक गोले

By अभिनय आकाश | Nov 28, 2025

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव वार्ता के लिए एक प्रारंभिक बिंदु है। उन्होंने यूक्रेनी सेना से कहा कि वे पीछे हट जाएं, अन्यथा रूस की बड़ी सेना उन्हें पराजित कर देगी। पुतिन ने किर्गिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा के अंत में पत्रकारों से कहा, हमें बैठकर इस पर गंभीरता से चर्चा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, हर शब्द मायने रखता है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना को एक समझौते के मसौदे के बजाय चर्चा के लिए रखे गए मुद्दों का एक समूह बताया। रूसी नेता ने कहा, अगर यूक्रेनी सैनिक अपने कब्जे वाले इलाकों से हट जाएं, तो शत्रुता समाप्त हो जाएगी। अगर वे नहीं हटते, तो हम बल के बूते ऐसा करेंगे। क्रेमलिन के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह ट्रंप द्वारा पेश की गई शांति योजना के बारे में अब तक कुछ खास नहीं कहा है। ट्रंप द्वारा समझौते के लिए लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद, पुतिन ने यूक्रेन में अपने लक्ष्यों से पीछे हटने की कोई इच्छा नहीं दिखाई। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के उत्तरी सूमी क्षेत्र में एक रूसी ड्रोन हमले में 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रूस ने बृहस्पतिवार तड़के यूक्रेन के ओदेसा और निप्रोपेत्रोव्यस्क क्षेत्रों पर भी हमला किया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए और आग लग गई। यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने रात भर यूक्रेन पर 142 ड्रोन दागे। इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी वायु रक्षा ने विभिन्न रूसी क्षेत्रों और काला सागर के ऊपर रात भर में 118 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया।

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War | ट्रंप का बड़ा ऐलान- रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की योजना तैयार, पुतिन से मिलेंगे अमेरिकी दूत

इसमें निम्नलिखित विवरण दिया गया है:

बेलगोरोड क्षेत्र के ऊपर आठ UAV को मार गिराया गया

कुर्स्क क्षेत्र के ऊपर तीन UAV को मार गिराया गया

क्रीमिया क्षेत्र के ऊपर एक UAV को मार गिराया गया

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल