17 साल की लड़की से पुतिन का सीक्रेट अफेयर, एक तस्वीर ने दुनियाभर में मचाई खलबली!

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2025

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर ब्रिटेन के अखबार ने ऐसा दावा किया है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया में खलबली मच गई है। दरअसल, एक अखबारने पुतिन का नाम 17 साल की लड़की के साथ जोड़ दिया है। अब ये लड़की कौन है, पुतिन के संपर्क में कैसे आई ये आपको बताते हैं। एक तस्वीर वायरल होने के बाद 17 साल की लड़की ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है। हर कोई इस तस्वीर को देख रहा है। ब्रिटेन के एक अखबार ने अपने एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे किए है। पत्रकार रोमन बादानिन और मिखाइल रुबिन की किताब में खुलासा द सार इन पर्सन, हाउ व्लादिमीर पुतिन फूल्ड यूएस ऑल में दावा किया है कि साल 2011 में जब पुतिन 58 साल के थे तो उनके एक इरोटिक कैलेंडर की मॉडल 17 साल की अलीसा से हुई। अलीसा मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्रों के बनाए गए इरोटिक कैलेंडर में अप्रैल महीने की मॉडल थी। 

इसे भी पढ़ें: हाइपरसोनिक मिसाइल, लेजर टैंक, ड्रोन...अचानक चीन ने क्यों एक से बढ़कर एक खतरनाक हथियारों की निकाल दी प्रदर्शनी

वो इसे खुशी खुशी करती थी। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि  इस दौरान पुतिन की उम्र 58 साल और अलीसा की उम्र 17 साल की थी। खास बात ये है कि इस दौरान पुतिन अपनी पत्नी ल्यूडमिला के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए थे। साथ ही जिम्नास्ट अलीना कबाएवा के साथ भी उनका लव रिलेशन चल रहा था। यानी पुतिन एक साथ कई रिलेशन में थे। दावा है कि पुतिन ने ही अलीसा को मॉस्को के प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन में एडमिशन भी दिलवाया। इसे अलीसा का इनाम माना गया। लेकिन जब पुतिन का अलीसा में इंट्रेस्ट कम हुआ तो अलीसा ने पुतिन के 60वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर फोटो डाली जिसका टाइटल पुतिन को पसंद नहीं आया। बस इसके बाद अलीसा और पुतिन के बीच दूरियां बढ़ने लगी। 

इसे भी पढ़ें: टैरिफ हो या बड़ा प्रतिबंध नहीं टूटेगी ये दोस्ती, रूस की धरती से भारत ने दिया अमेरका को ऐसा जवाब, ट्रंप के उड़ेंगे होश

जानकारी के मुताबिक 32 साल की अलीसा इस वक्त शादीशुदा हैं और मॉस्को के महंगे लग्जरी अपार्टमेंट में रहती हैं। वहीं पुतिन को लेकर जो खुलासा एक ब्रिटिश अखबार ने किया वो एक किताब के हवाले से है।  

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस