Trump-Zelensky Meeting में अचानक हुई पुतिन की एंट्री, फिर जो हुआ...

By अभिनय आकाश | Aug 19, 2025

जेलेंस्की से राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच युद्ध रोकने को लेकर बात हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रूस से जारी युद्ध के समाधान के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत में जेलेंस्की ने इस पर बड़ा संकेत भी दिया है। पहले के रुख में नरमी लाते हुए जेलेंस्की ने कहा कि वे ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से साझा वार्ता को तैयार हैं। लेकिन इस मुलाकात के दौरान एक चौंकाने वाली घटना घटी। मीटिंग रोक कर ट्रंप ने पुतिन को फोन किया। बताया जा रहा है कि ट्रंप और पुतिन के बीच करीब 40 मिनट तक टेलीफोन पर बातचीत हुई है। 

इसे भी पढ़ें: पिछली बार जैसा बर्ताव न कर पाए ट्रंप, इस बार अपने साथ 5 देशों का जमावड़ा लेकर व्हाइट हाउस में पहुंचेंगे जेलेंस्की

ट्रम्प ने भी कहा, यही यूक्रेन के भविष्य के लिए बेहतर होगा। जेलेंस्की के साथ यूरोप के 6 बड़े नेता भी ट्रम्प से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए वाइट हाउस पहुंचे हैं। इनमें ब्रिटिश पीएम स्टारमर, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, जर्मन चांसलर मर्ज, फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब, ईयू की अध्यक्ष उर्सुला वॉन व नाटो महासचिव रूटे शामिल हैं। जेलेंस्की के बाद ट्रम्प देर रात इन नेताओं से मिले। इससे पहले रविवार को ट्रम्प ने जेलेंस्की को कहा कि यूक्रेन को नाटो की सदस्यता नहीं मिलेगी साथ ही यूक्रेन को क्रीमिया में रूस का कब्जा मानना होगा। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस