सुबह को मीठी बातें और शाम को बम बरसा देते हैं पुतिन, यूक्रेन को 'Patriots' देने का ट्रंप ने कर दिया ऐलान

By अभिनय आकाश | Jul 14, 2025

जिस तीसरे विश्व युद्ध से बचने की पूरी दुनिया ने कोशिश की क्या वो रूस यूक्रेन जंग से शुरू हो चुका है। ये सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि ट्रंप जिस जंग तो चुटकियों में खत्म कराने का दावा कर रहे थे। वो अब पुतिन को धमकाते हुए कह रहे हैं कि अमेरिका और नाटो देश मिलकर कुछ बड़ा करने वाले हैं। पुतिन के पास 48 घंटे हैं जिसमें वो तय कर लें कि वो लंबी और खूनी जंग करना चाहते हैंया फिर यूक्रेन के साथ युद्धविराम। रूस से जंग के लिए एस्टोनिया में जबरदस्त तैयारी चल रही है। जबकि पोलैंड, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन रूस के खिलाफ खुलकर जंग का ऐलान करने लगे हैं। फ्रांस ने डंके की चोट पर कह दिया है कि किसी भी कीमत पर यूक्रेन को हारते हुए नहीं देख सकते हैं, जबकि रूस ने ऐलान कर दिया है कि जब तक यूक्रेन में रूस का स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन पूरा नहीं हो जाता तब तक रूस जंग नहीं रोकेगा। चीन ने भी ऐलान कर दिया है कि हम हारते हुए रूस को नहीं देख सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन के खिलाफ हालिया आक्रामकता के मद्देनजर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भ्रामक रणनीति पर चिंता जताते हुए कहा कि वाशिंगटन अपनी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली कीव भेजेगा। ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय संघ इसकी लागत को व्यापक रूप से वहन करेगा। 

अमेरिका यूक्रेन को कितनी पैट्रियट मिसाइलें भेजेगा?

ट्रंप ने कहा कि मैं अभी तक (पैट्रियट मिसाइलों की) संख्या पर सहमत नहीं हुआ हूँ, लेकिन उन्हें कुछ मिसाइलें मिलेंगी क्योंकि उन्हें सुरक्षा की ज़रूरत है, लेकिन यूरोपीय संघ इसका भुगतान कर रहा है। हम इसके लिए कुछ भी भुगतान नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम इन्हें भेजेंगे। यह हमारे लिए एक व्यवसाय होगा, और हम उन्हें पैट्रियट (वायु रक्षा प्रणाली) भेजेंगे, जिसकी उन्हें सख़्त ज़रूरत है क्योंकि पुतिन ने वाकई बहुत से लोगों को चौंका दिया है। वह अच्छी बातें करते हैं और फिर शाम को सब पर बमबारी कर देते हैं। इसमें थोड़ी समस्या है, और मुझे यह पसंद नहीं है। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal