वैगनर के विद्रोह से इतना डर गए थे पुतिन, कर लिया था मॉस्को से बैग पैक

By अभिनय आकाश | Jul 06, 2023

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की 18 घंटे की बगावत ने देश-दुनिया की खूब सुर्खियां बटोरी। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी ने अपने लड़ाके मॉस्को भेजने का प्लान बनाया तभी रूस ने बेलारूस के राष्ट्रपति से बातचीत की। बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाको पुतिन के दोस्त हैं। पूतिन के समर्थन से ही उन्होंने येवगेनी को डील के लिए मनाया। लेकिन अब पूरे घटनाक्रम पर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के नेतृत्व में हुए विद्रोह के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मास्को से भाग गए थे। 

इसे भी पढ़ें: स्पेन के प्रधानमंत्री की यात्रा के बीच यूक्रेन में रूस के हमलों में तीन नागरिकों की मौत

मिखाइल खोदोरकोव्स्की कौन हैं? 

मिखाइल खोदोरकोव्स्की एक पूर्व रूसी तेल कार्यकारी हैं, जिन्होंने राजनीति से प्रेरित आरोपों के लिए रूस में एक दशक जेल में बिताने से पहले ऊर्जा कंपनी युकोस का नेतृत्व किया था। उन्होंने 2003 की शुरुआत में एक टेलीविजन बैठक में स्थानिक भ्रष्टाचार को लेकर रूसी नेता की आलोचना की थी। उन्हें 2013 में रूसी राष्ट्रपति द्वारा माफ कर दिया गया था लेकिन क्रेमलिन द्वारा उन्हें विदेशी एजेंट"नामित किया गया था।

व्लादिमीर पुतिन पर मिखाइल खोदोरकोव्स्की का क्या कहना है?

मिखाइल खोदोरकोव्स्की ने कहा कि हम उस वक्त पुतिन पर नजर रख रहे थे. और ऐसा लगता है कि वास्तव में उन्होंने मॉस्को छोड़ दिया था और संभवतः वल्दाई में अपने निवास स्थान पर चले गए थे। उन्होंने बताया कि एक विमान जो केवल पुतिन द्वारा उपयोग किया जाता है, 24 जून को मास्को से रवाना हुआ और रूस के उत्तर-पश्चिम की ओर चला गया।

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में